ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

जूनियर डॉक्टरों ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र, सरकार से कई मांगों को पूरा करने को कहा

PATNA : बिहार के जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सरकार से 10 सूत्री मांगों को पूरा करने को कहा है. डॉक्टरों ने इस पत्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सरकार से 10 सूत्री मांगों को पूरा करने को कहा है. डॉक्टरों ने इस पत्र की प्रतिलिपि को बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजा है. उन्होंने जल्द से जल्द सरकार से इसपर विचार करने को कहा है.


जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि उनकी बहुत सारी मांगे हैं. उन्होंने कहा कि उनके स्टाइपेंड को बहुत दिनों से रोककर रखा गया है. इसमें बढ़ोतरी नहीं की जा रही है. जनवरी महीने से ही इसकी बढ़ोतरी होने वाली थी लेकिन अब तक नहीं की गई. इसके अलावा हायर स्टडी के लिए स्टडी लीव मिलनी चाहिए. बाद में बांड का जो समय बचेगा, उसे पूरा कराया जाये.


पूरे बिहार में लगभग 500 से लेकर 600 जूनियर डॉक्टर्स हैं. ये सबकी मांगे हैं. बिहार के सभी कॉलेज में पढ़ने वाले जूनियर डॉक्टर्स इसमें शामिल हैं. जूनियर डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर सरकार द्वारा एक प्रॉपर गाइडलाइन बनाये जाने की आवश्यकता है. पोस्टिंग के दौरान मातृत्व अवकाश को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है.


सरकार की ओर से कोरोना वारियर्स के लिए जिस प्रोत्साहन राशि का उल्लेख किया गया है. इसमें जूनियर डॉक्टर को शामिल नहीं किया गया है. इसमें हमें भी शामिल करना चाहिए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता