ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार के इन 3 शहरों में बनेंगे 5 स्टार होटल, अप्रैल से शुरू हो जाएगा काम

PATNA : बिहार में 5 स्टार होटल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. पर्यटन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि राज्य में तीन शहरों में जल्द ही फाइव स्टार होटल के निर्माण शुरू होने व

बिहार के इन 3 शहरों में बनेंगे 5 स्टार होटल, अप्रैल से शुरू हो जाएगा काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 5 स्टार होटल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. पर्यटन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि राज्य में तीन शहरों में जल्द ही फाइव स्टार होटल के निर्माण शुरू होने वाले हैं. जानकारी के अनुसार पटना, नालंदा, बोधगया, में बनने वाले इन होटलों के निर्माण का काम अप्रैल महीने में शुरू हो जायेगा. पटना के बांकीपुर डिपो परिसर और होटल पाटलिपुत्र अशोक परिसर के लिए अगले एक सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.


जिवेश कुमार ने बताया कि राजधानी के सुल्तान पैलेस में फिलहाल काम रोक दिया गया है. गया, नालंदा और बोधगया में जगह चिन्हित कर ली गयी है. इस महीने के अंत में होने वाली विभागीय बैठक में इस पर मुहर लग जायेगी. पर्यटन विभाग ने 5 स्टार होटल बनाने की जिम्मेदारी वैसी कंपनी को देने का निर्णय लिया है, जिसका पिछले तीन सालों में कम-से-कम पांच सौ करोड़ का टर्न ओवर होगा.


जिवेश कुमार के मुताबिक राजधानी स्थित पाटलिपुत्रा होटल 1.5 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. यहां 46 कमरे हैं, लेकिन जब इसे 5 स्टार होटल के रूप में विकसित किया जायेगा तो इसमें 80 से 100 कमरे होंगे. यहां भी मॉल, जिम सहित अन्य सुविधाएं होंगी. साथ ही, बांकीपुर बस स्टैंड की साढ़े तीन एकड़ जमीन पर 7 स्टार होटल बनाने का सरकार ने फैसला लिया है. यहां बनने वाले होटल में 150 से 200 कमरे होंगे.


पर्यटन विभाग ने गेस्ट हाउस को होटल के रूप में बदलने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत गया के गेस्ट हाउस से की गयी है, जहां विभाग ने का शुरू कर दिया है और यह 100 बेडों का होगा. इसके लिए गया, नालंदा व बोधगया में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है.