ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार के एक युवक ने किया केस: सरकार ने 4 दिन तक बंद किया था इंटरनेट, मोबाइल कंपनी उसका मुआवजा दे

ARA: बिहार के एक युवक ने अदालत में गुहार लगायी है। अग्निपथ आंदोलन के कारण सरकार ने इंटरनेट पर रोक लगा दिया था। ऐसे में वह मोबाइल कंपनी द्वारा हर रोज दिये जा रहे डाटा में से कुछ भी

बिहार के एक युवक ने किया केस: सरकार ने 4 दिन तक बंद किया था इंटरनेट, मोबाइल कंपनी उसका मुआवजा दे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARA: बिहार के एक युवक ने अदालत में गुहार लगायी है। अग्निपथ आंदोलन के कारण सरकार ने इंटरनेट पर रोक लगा दिया था। ऐसे में वह मोबाइल कंपनी द्वारा हर रोज दिये जा रहे डाटा में से कुछ भी नहीं खर्च नहीं कर पाया। युवक ने ये गुहार लगायी है कि मोबाइल कंपनी इसकी क्षतिपूर्ति करे। युवक कह रहा है कि चार दिन इंटरनेट नहीं चलने से उसका नुकसान हुआ है।


आरा का है मामला

मामला बिहार के आरा का है। शंकर प्रकाश नाम के युवक ने उपभोक्ता न्यायालय में केस दर्ज कराया है। अदालत ने उसके केस को स्वीकार कर लिया है। शंकर प्रकाश का कहना है कि उसने मोबाइल कंपनी से जो डाटा पैक लिया था उसमें 28 दिनों तक हर रोज एक जीबी डाटा खर्च करने की सुविधा दी गयी थी। सरकार ने चार दिनों तक इंटरनेट पर रोक लगा दिया। ऐसे में वह चार दिनों तक कोई डाटा खर्च नहीं कर पाया। 


युवक कह रहा है कि इसमें उसका कोई दोष नहीं है। मोबाइल कंपनी ने इंटरनेट बंद किया। इससे उपभोक्ता का नुकसान हुआ।अब मोबाइल कंपनी इसकी भरपाई करे। उपभोक्ता न्यायालय में केस दर्ज हुआ है लेकिन सुनवाई होनी बाकी है।


बता दें कि अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में बड़े पैमाने पर उपद्रव के बाद राज्य सरकार ने 20 जिलों में इंटरनेट के उपयोग पर रोक लगा दिया था। इससे तकरीबन 40 लाख इंटरनेट उपभोक्ता प्रभावित हुए थे। अब युवक इंटरनेट पर रोक का मुआवजा मोबाइल कंपनी से मांग रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें