ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

बिहार : होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 3 युवतियों को किया गिरफ्तार

SIWAN : खबर सीवान से है जहाँ पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा पेट्रोल पंप के समीप एक लाइन होटल में कुछ संदिग्‍ध पुरुषों और महिलाओं का आना-जाना लगा

बिहार : होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 3 युवतियों को किया गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : खबर सीवान से है जहाँ पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा पेट्रोल पंप के समीप एक लाइन होटल में कुछ संदिग्‍ध पुरुषों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है. सूचना देने वाले ने आशंका जताई कि इस लाइन होटल में में देह व्‍यापार का धंधा किया जाता है. पुलिस ने सूचना की प्राथमिक तौर पर पड़ताल की और इसे सही पाए जाने पर छापेमारी की तैयारी में जुट गई. लेकिन, पुलिस ने छापेमारी की प्‍लानिंग शायद सही तरीके से नहीं की या फिर किसी ने इसकी जानकारी पहले ही लीक कर दी. बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद लाइन होटल से पुलिस ने तीन संदिग्‍ध महिलाओं को हिरासत में लिया था.


मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं को हिरासत में लेकर कर पुलिस टीम जीरादेई थाना चली गई. लाइन होटल में की गई छापेमारी और हिरासत में ली गई महिलाओं को देह व्‍यापार के रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं पुलिस ने जांच का हवाला देकर कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तितरा के प्रियंका लाइन होटल में कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष हमेशा आना-जाना करते हैं.


बताया जा रहा है कि जब लाइन होटल में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां तीन महिलाएं मौजूद थीं, लेकिन पुलिस को छापेमारी में कोई पुरुष हाथ नहीं लगा. कहा जा रहा है कि पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद युवक भाग निकलने में कामयाब हो गए.

टैग्स