ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

बिहार : सड़क हादसे में दारोगा की मौत, दो और लड़कों की गई जान, घर में कोहराम

BUXAR : एक भीषण सड़क हादसे में दारोगा की मौत से घर में कोहराम मच गया है. घटना रोहतास जिले के डिहरी ऑन सोन की है, जहां रोड एक्सीडेंट में बक्सर जिले के पवनी पंचायत के महुआरी गांव

बिहार : सड़क हादसे में दारोगा की मौत, दो और लड़कों की गई जान, घर में कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : एक भीषण सड़क हादसे में दारोगा की मौत से घर में कोहराम मच गया है. घटना रोहतास जिले के डिहरी ऑन सोन की है, जहां रोड एक्सीडेंट में बक्सर जिले के पवनी पंचायत के महुआरी गांव के रहनेवाले दारोगा राजेश कुमार की मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से एक तरफ जहां जिला पुलिस महकमे में शोक की लहार है, वहीं दूसरी ओर मृतक दारोगा राजेश कुमार के परिवार में कोहराम मच गया. वहीं एक और घटना में दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई.


इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले के पवनी पंचायत के महुआरी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय दारोगा राजेश कुमार पिछले दो साल से रोहतास जिले में पोस्टेड थे. वे डिहरी ऑन सोन के पास स्थित इंद्रपुरी थाना में तैनात थे. होली के बाद डिहरी ऑन सोन जाने के दौरान डिहरी-तिलौथू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 पर बीएमपी पुलिस केन्द्र के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से भीषण टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई.


उधर दूसरी ओर बकर जिले के ही इंदौर पंचायत के विशुनपुरा मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें विशुनपुरा गांव के ही दो लड़कों  की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग गांव से बाजार आने के लिए दोपहर में निकले थे. जैसे ही वे अपने गांव के सम्पर्क मार्ग से धनसोई- इंदौर मुख्य मार्ग पर अपने गांव के बिशुनपुर मोड़ पर पहुंचे. उनकी टक्कर भारी वाहन से हो गई, जिसमें तेज रफ्तार बाइक पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

टैग्स