ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

भागलपुर में नहर में गिरी पुलिस की गाड़ी, 4 पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी, सारण में एक की मौत

BHAGALPUR : जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल

भागलपुर में नहर में गिरी पुलिस की गाड़ी, 4 पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी, सारण में एक की मौत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर सारण में भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. 


पहली घटना भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार की शाम पुलिस की गाड़ी के नहर में गिर गई. इस घटना में 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि रात्रि गश्ती पर निकली कहलगांव थाने की जीप कोआनाला पुल के समीप चालक के संतुलन खो देने से अचानक पलटकर बटेश्वर स्थान गंगा पंप सिंचाई परियोजना के सूखे नहर में गिर गई. जिसके कारण एक पुलिस अधिकारी सहित चार पुलिस जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


दूसरी घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र की है, जहां ऑटोरिक्शा के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सलहा गांव निवासी कमलेश साह (40) के पड़ोस की एक महिला की तबीयत खराब हो गई थी, जिसका इलाज कराने के लिये कमलेश साह , मनजीत कुमार, हीरामणि देवी और राजन कुमार एक आटोरिक्शा से गड़खा जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी में ऑटोरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई.

टैग्स