ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

बिहार : 2 दारोगा समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड, महिला सिपाही को भी SP ने किया निलंबित

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले का है, जहां बेतिया एसपी ने दो दारोगा समेत 6 पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया है. रिश्वतखोरी के मामले में इन पुलिसवालों के खिलाफ एक्

बिहार : 2 दारोगा समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड, महिला सिपाही को भी SP ने किया निलंबित
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले का है, जहां बेतिया एसपी ने दो दारोगा समेत 6 पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया है. रिश्वतखोरी के मामले में इन पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने यह बड़ा कदम उठाया है.


बुधवार को बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने दो दारोगा समेत 6 पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया. बेतिया नगर के छावनी आरओबी के पास रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कप्तान ने यह कठोर कदम उठाया. बताया जा रहा है कि गृह रक्षा वाहिनी के दो जवान और एक महिला सिपाही भी शामिल हैं, जिनके ऊपर कार्रवाई की गई है. दोनों होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से वंचित किया गया है.


बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में देखा गया कि पुलिस पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ मुकूल परिमल पांडेय को जांच का निर्देश दिया गया. जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसवाले बेतिया यातायात थाना के हैं. उनकी पहचान बेतिया जिला के यातायात थाना में प्रतिनियुक्त दारोगा भगीरथ प्रसाद, दारोगा शब्बीर अहमद खां, गृहरक्षक प्रभु यादव और महिला गृहरक्षक गुड़िया कुमारी के रूप में की गई.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता