ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

रिश्वतखोर दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, नजराना वसूलने का वीडियो हुआ था वायरल

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां बगहा के एसपी किरण कुमार जाधव ने एक दारोगा को सस्पेंड करा दिया है. अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद

रिश्वतखोर दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, नजराना वसूलने का वीडियो हुआ था वायरल
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां बगहा के एसपी किरण कुमार जाधव ने एक दारोगा को सस्पेंड करा दिया है. अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने यह सख्त कदम उठाया है.


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है, जहां अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी  किरण कुमार जाधव ने बड़ा एक्शन लिया है. रिश्वतखोरी को लेकर पुलिस कप्तान ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है की जिस दारोगा को निलंबित किया गया है, वह नौरंगिया थाना पोस्टेड है. 


आपको बता दें कि हाल ही में घूसखोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में एक दारोगा वसूली करते हुए दिख रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने डीएसपी कैलाश प्रसाद को जांच का आदेश सौंपा था. एसडीपीओ कैलाश प्रसाद की जांच रिपोर्ट में एएसआई वर्मा कुमार दोषी पाए गए, जिसके बाद एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता