ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

घर में लगी भीषण आग, बेटी की शादी से पहले सारा सामान जलकर राख, नहीं पहुंची दमकल की कोई गाड़ी

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सामने आ रही है, जहां भीषण आगलगी की घटना हुई है. इस घटना में तीन घर जलकर राख ही गए हैं. लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्

घर में लगी भीषण आग, बेटी की शादी से पहले सारा सामान जलकर राख, नहीं पहुंची दमकल की कोई गाड़ी
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सामने आ रही है, जहां भीषण आगलगी की घटना हुई है. इस घटना में तीन घर जलकर राख ही गए हैं. लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां दुबौलिया गांव में आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा है कि आगलगी की सूचना दिए जाने के बावजूद भी दमकल की एक भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण काफी नुकसान हो गया. हालांकि ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया. लेकिन जब तक आग को बुझाया गया, तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई. 


बताया जा रहा है कि शहजाद कमरून और मिरहसन का घर जलकर खाक हो गया है. एक परिवार में तीन दिन बाद बेटी की शादी है, जिसका सबकुछ जलकर खाक हो गया है. अभी तक पीड़ितों से मिलने कोई भी पदाधिकारी गांव नही पहुंचे हैं. जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है. पीड़ित परिवार का कहना है कि आग कैसे लगी अभी इसका पता नही चल पाया है. लेकिन आगलगी में सबकुछ जलकर खाक हो गया है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता