ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारछेड़खानी के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! गया में भीड़ का ‘इंसाफ’, वायरल वीडियो से कानून-व्यवस्था पर सवालनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारछेड़खानी के आरोप में खंभे से बांधकर पिटाई! गया में भीड़ का ‘इंसाफ’, वायरल वीडियो से कानून-व्यवस्था पर सवाल

बिहार के 34 जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलरों को किया गया इधर से उधर

PATNA : बिहार के जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. कई दिनों से एक ही जेल में पदस्थापित अधिकारीयों को इधर से उधर किया गया है. कारा महानिरीक्षक मिथलेश मिश्र ने विभिन्न

बिहार के 34 जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलरों को किया गया इधर से उधर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. कई दिनों से एक ही जेल में पदस्थापित अधिकारीयों को इधर से उधर किया गया है. कारा महानिरीक्षक मिथलेश मिश्र ने विभिन्न जेलों में जमे 20 जेलर और 14 सहायक सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया है. सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.


गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना सिटी में तैनात उपाधीक्षक सरवर इनाम खान को बेउर जेल से आरा जेल में स्थानांतरित किया गया है. जमुई कारा में तैनात उपाधीक्षक राजेश कुमार का तबादला आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर में किया गया है. संजीव कुमार को बाढ़ से सासाराम, केके झा को मसौढ़ी से सिवान, रामेश्वर राउत को बिहारशरीफ से शहीद खुदी राम बोस केन्द्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया है.


इनके अलावा राकेश कुमार सिंह को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर, अरविंद कुमार को खगडिय़ा से फुलवारीशरीफ, राजेश कुमार मिश्र को बेगूसराय से कटिहार एवं बिरेन्द्र कुमार राय को औरंगाबाद से पूर्णिया कारा में पदस्थापित किया गया है। वहीं, सहायक अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को बाढ़ से बेगूसराय, मो. जफर आलम को दानापुर से दाउदनगर, सरोज कुमार को बक्सर से सुपौल, शंभू कुमार दास को बिक्रमगंज से सासाराम, मृत्युंजय कुमार को पूर्णिया से सहरसा, प्रमोद कुमार कटिहार से खगडिय़ा भेजा गया है.


इसी तरह शिवमंगल प्रसाद को भभुआ से मोतिहारी, भीम हेंब्रम को आरा से अररिया, संजय कुमार गुप्ता को बेतिया से दानापुर, अजय कुमार को छपरा से गोपालगंज, अखिलेश कुमार सिंह को हाजीपुर, संतोष कुमार पाठक को सिवान से पूर्णिया, मिथलेश शर्मा को बेनीपुर से मसौढ़ी, निर्मल कुमार को दलसिंहसराय से बिक्रमगंज, सोहन कुमार को बेनीपट्टी से मुंगेर, सुदर्शन प्रसाद सिंह को सहरसा से बिहारशरीफ, रामानुज कुमार को सुपौल से आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर में तबादला किया गया है. 


रामविनोद सिंह को किशनगंज से बक्सर, भजन दास को सुपौल से बेनीपुर, संदीप कुमार वर्मा को मधेपुरा से हाजीपुर, सुधीर शर्मा को भागलपुर से बाढ़, उमाशंकर शर्मा को गया से नवादा, सुशील कुमार गुप्ता को शेरघाटी से मोतिहारी, मनोज कुमार सिंह को औरंगाबाद से किशनगंज एवं विपीन कुमार सिंह को दाउदनगर कारा में स्थानांतरित किया गया.


यहां देखिये पूरी लिस्ट - 



बिहार के 34 जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलरों को किया गया इधर से उधर


बिहार के 34 जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलरों को किया गया इधर से उधर

बिहार के 34 जेलों में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जेलरों को किया गया इधर से उधर