ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार-झारखंड में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, कई जिलों में बिगड़े हालात

हार और झारखंड में भारी मानसूनी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नालंदा जिले में तटबंध टूटने और सड़कों पर पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, लेकिन कई इलाकों में लोगों के बीच नाराजगी भी दिखी।

Bihar
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार और झारखंड में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है और दोनों राज्यों में मूसलधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। झारखंड में भारी बारिश के बाद वहां से लगभग 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे कई नदियां उफान पर आ गई हैं और बिहार के विभिन्न जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।


नालंदा में बाढ़ की स्थिति गंभीर

नालंदा जिले की कई नदियों, विशेष रूप से लोकायन, जीराईन और पंचाने नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इससे जिले के कई इलाकों में तटबंध टूटने की घटनाएं सामने आई हैं। बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां कई स्थानों पर सड़कों के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर और माइकिंग के जरिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ खतरे के प्रति सतर्क कर रहा है।


आशानगर समेत कई इलाकों में सड़क संपर्क टूटा

पंचाने नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण आशानगर, हबीबपुरा, सलेमपुर, सोहसराय अड्डा और बसारबीघा के बीच का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इन सभी रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसी तरह, लोकायन नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण चिकसौरा, हिल्सा और एकंगरसराय जैसे इलाकों में तटबंध टूटने की खबरें मिल रही हैं, जिससे आसपास के गांवों में पानी घुसने लगा है।


प्रशासन की सक्रियता और जनता की नाराजगी

नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार खुद आपदा प्रबंधन टीम के साथ लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज किया जा रहा है। हालांकि, रविदास टोला जैसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात से उनके घरों में पानी घुस गया, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी या राहतकर्मी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। स्थानीय निवासी कहते हैं, "हम रातभर भगवान भरोसे रहे। चारों ओर गंदा पानी भर गया है और महादलित टोले में अब बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है।"

टैग्स