Bihar Ias Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन दिया गया है. भारत सरकार द्वारा बिहार के 14 अफसरों को आईएएस कैडर में चयन की अधिसूचना जारी करने के बाद बिहार सरकार ने भी अपने स्तर से पत्र जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के बाद बिप्रसे के 14 अधिकारी अब भा.प्र.से. के अफसर कहलाएंगे.
बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन 14 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन मिला है, उनमें 8 को 2016 बैच, जबकि 6 अधिकारियों को 2017 बैच अलॉट किया गया है. ये सभी अगले आदेश तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी होंगे.
लिस्ट देखें.....







