ब्रेकिंग
Bihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार से मिले और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों, ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। जिसके बाद वो पटना लौट आए।

बिहार न्यूज
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी रहे मौजूद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पिता नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज पटना पहुंचे। दिल्ली में पिता नीतीश कुमार से बातचीत कर अबतक किये गये कार्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। 


बता दें कि 8 अगस्त को निशांत कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा जी से मुलाकात की थी। बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न पहलों से उन्हें अवगत कराया था। इस दौरान रेफरल व्यवस्था, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों एवं ट्रॉमा सेंटरों के विस्तार सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की थी। 


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को निशांत कुमार ने यह बताया था कि बिहारवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के साथ उनकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करते हुए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की थी। निशांत कुमार ने बताया कि बिहार में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रेफरल का दबाव कम करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। 


निशांत कुमार ने बताया कि मैं आश्वस्त हूँ कि बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। इसके साथ ही, पिताजी, हमारे नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अब तक किए गए कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लिखा कि आज दिल्ली प्रवास के अंतिम दिन सभी निर्धारित कार्यों को पूरा करते हुए पिताजी, हमारे नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अब तक किए गए कार्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से विस्तार से अवगत कराया। साथ ही, भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी भी साथ रहे।


केंद्र एवं बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, विशेषकर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों और उपलब्धियों के बारे में उनसे जानने का अवसर मिला। उनके लंबे अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन से सीखना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। उनके कार्यों और अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने तथा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।