ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

नालंदा में घूस लेते पकड़ा गया स्वास्थ्य विभाग का मैनेजर, आशा बहाली के नाम पर 40 हजार रूपये मांग रहा था रिश्वत

बिहार के नालंदा जिले में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर को आशा बहाली के नाम पर ₹40,000 रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (BCM) आशुतोष कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।


दरअसल इस्लामपुर वार्ड संख्या-20 की निवासी रशीदा परवीन ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के लिए आवेदन दिया था। इसी प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर ने उनसे चयन सुनिश्चित करने के लिए ₹40,000 की मांग की। रशीदा परवीन ने साहस दिखाते हुए इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की।


शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग की टीम ने रणनीतिक रूप से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी मैनेजर ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत पटना मुख्यालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। कर्मचारियों और अधिकारियों में खौफ है कि कहीं अगली बारी उनकी न हो।