ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, मरीजों ने किया जमकर हंगामा

BAGAHA : कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में है. वहीं बगहा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने उजागर हुई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्नाटांड़

बिहार : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, मरीजों ने किया जमकर हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में है. वहीं बगहा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने उजागर हुई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्नाटांड़ में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए महिलाओं को बंध्याकरण कर उन्हें फर्श पर लिटा दिया गया. 


अस्पताल के बेड के साथ ही फर्श पर ही बंध्याकरण के बाद महिलाओं को चटाई देकर सुला दिया गया. कड़ाके की ठंड और कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखकर मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. आदिवासी बाहुल्य हर्नाटांड़ पीएचसी में एक संस्था की ओर से बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया और मरीजों को बंध्याकरण के बाद भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. 


सूचना के बाद अस्पताल में पहुंची प्रखंड प्रमुख शिवरानी देवी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अस्पताल के बेड के साथ ही प्रसव कक्ष का फर्श तक मरीज है ऐसे में प्रसव कार्य भी कुव्यवस्था का भेंट चढ़ गया है. बड़ा सवाल यह है कि क्या कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान बांटने वाले सरकारी महकमा खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गया और सवाल यह भी की ठंड में बंध्याकरण के बाद मरीजों को फर्श पर सुलाने की अनुमति किसने दी।.




टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता