ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: क्राइम कंट्रोल को लेकर बिहार सरकार सख्ती, हर्ष फायरिंग पर लगाम; लाइसेंसी हथियार और गोली खरीद की होगी जांच

Bihar News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। खासकर शादियों और समारोहों में हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं, अब लाइसेंसी हथियार धारकों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी

Bihar News
बिहार न्यूज
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। खासकर शादियों और समारोहों में हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। अब लाइसेंसी हथियार धारकों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, खासकर उन पर जो भारी मात्रा में गोलियों की खरीद कर रहे हैं।


मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। बैठक में निर्देश दिया गया कि ऐसे लाइसेंसधारकों की सक्रिय मॉनिटरिंग की जाए जो सामान्य से अधिक गोलियां और बारूद खरीद रहे हैं। अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार क्यों खरीदे जा रहे हैं और इनका उपयोग कहां हो रहा है।


सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्यभर में आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन अभियान चलाया जाए। जिनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है या जिनके विरुद्ध आपराधिक पृष्ठभूमि की आशंका है, उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। वहीं, जो लोग लाइसेंस के लिए आवेदन दे चुके हैं, उनके चरित्र सत्यापन पत्र शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


बैठक में केवल हथियारों पर ही नहीं, बल्कि अवैध बालू खनन और घाट प्रत्यर्पण के मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि बालू घाटों पर हो रहे अवैध व्यापार को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रवर्तन अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।


सरकार का कहना है कि राज्य में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और गैरकानूनी हथियारों के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन को भी सतर्कता बढ़ाने और नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।