ब्रेकिंग
Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

Bihar News: हड़ताली राजस्व कर्मचारियों से सख्ती से निपटेगी बिहार सरकार, सभी DM को जारी किया यह आदेश

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिला समाहर्त्ता को पत्र जारी कर हड़ताली राजस्व कर्मचारियों से सख्ती से निपटने का आदेश जारी किया है।

Bihar News
सख्त हुई नीतीश सरकार
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिला समाहर्त्ता को पत्र जारी कर हड़ताली राजस्व कर्मचारियों से सख्ती से निपटने का आदेश जारी किया है।


पत्र में कहा गया है कि हड़ताल के कारण आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु 24 मई को दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हड़ताली राजस्व कर्मचारियों से तीन दिनों के अन्दर कार्य पर वापस लौटने की अपील की गई थी। इसके बावजूद उक्त अवधि में हड़ताल समाप्त कर कार्य पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। 


सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को सोमवार 26 मई की शाम तक अपने अपने अंचल कार्यालय में लैपटॉप जमा करने का भी आदेश दिया गया था। ऐसी स्थिति में हडताल पर गये सभी राजस्व कर्मचारी को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं निर्धारित अवधि तक लैपटॉप अपने अंचल कार्यालय में नहीं जमा करने की स्थिति में सभी से व्यक्तिगत रूप से विहित प्रपत्र में स्पष्टीकरण की मांग कर अनुशासनिक कार्रवाई की जाय और इससे विभाग को भी अवगत कराया जाय।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता