ब्रेकिंग
छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावछात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलाव

बिहार को दिवाली-छठ से पहले 3 अमृत भारत समेत 7 नई ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बिहारवासियों को दिवाली और छठ से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई ट्रेनों से दिल्ली, हैदराबाद और राजस्थान के लिए

बिहार
बिहार को बड़ी सौगात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिवाली और छठ से पहले बिहारवासियों को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं।


इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार से दिल्ली, हैदराबाद और राजस्थान के लिए रेल यात्रा और आसान हो जाएगी। इनमें मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद), दरभंगा से मदार (राजस्थान) और छपरा से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। यह सौगात दीपावली और छठ पर्व से पहले बिहारवासियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।


पटना से बक्सर, नवादा से पटना, झाझा से दानापुर और पटना से इस्लामपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू होने वाला है। इन सभी ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को होना है। लेकिन नियमित परिचालन अक्टूबर से शुरू होगा। पैसेंजर ट्रेन रविवार को छोड़ एक अक्टूबर से नियमित चलेगी।


टैग्स