ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: गंगा नदी किनारे घूम रहा है 25 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत लेकिन प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले में गंगा नदी किनारे 25 फीट का अजगर घूम रहा है। विशालकाय अजगर को देख कर लोगों में दहशत है. खासकर पशुपालक डरे हुए हैं. डरे लोगों ने प्रशासन से गु

बिहार: गंगा नदी किनारे घूम रहा है 25 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत लेकिन प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले में गंगा नदी किनारे 25 फीट का अजगर घूम रहा है। विशालकाय अजगर को देख कर लोगों में दहशत है. खासकर पशुपालक डरे हुए हैं. डरे लोगों ने प्रशासन से गुहार लगायी है लेकिन अब तक अजगर को वहां से ले जाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।


खगड़िया के परबत्ता इलाके में गंगा नदी के अगुवानी घाट पर 25 फीट लंबा एक अजगर घूम रहा है. इससे लोग दहशत में है. पिछले तीन दिनों से भी दी है लेकिन अब तक उसे पकडने की कार्रवाई नहीं हुई है. पूरे इलाके में 25 फ़ीट लंबे अजगर के घूमने की बात फैल चुकी है. विशालकाय अगर को देखने लोगों की भीड़ जुट रही है. 


लोगों में दहशत

हालांकि अजगर के कारण लोगों में दहशत है. आसपास के पशुपालक सबसे ज्यादा डरे हुए हैं. लोग कह रहे हैं कि अगुवानी घाट से ही लोग नाव से सवार होकर दियारा इलाके में जाते हैं. अजगर ऐसे लोगों पर हमला कर सकता है. वहीं घाट पर महिलायें और बच्चे नहाने के लिए भी आते हैं. इतना बड़ा अजगर किसी इंसान की जिंदगी भी ले सकता है. 


प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन को बताया जा रहा है कि वहां विशालकाय अजगर घूम रहा है. इसके बावजूद अब तक उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई नहीं हुई है. लोग मांग कर रहे हैं प्रशासन तत्काल अजगर को पकड़ कर वहां से हटाये ताकि जान-माल का नुकसान न हो. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें