ब्रेकिंग
Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!

बिहार: गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर 7 जून से शुरू होगा परिचालन, नितिन गडकरी और CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाले महात्मा ग

बिहार: गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर 7 जून से शुरू होगा परिचालन, नितिन गडकरी और CM नीतीश करेंगे उद्घाटन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर जल्द ही परिचालन शुरू हो जाएगा। आने वाले 7 जून को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लोकार्पण करेंगे। इसके उद्घाटन के साथ ही गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा। जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी।


7 जून को बिहार के कई NH और पुलों का उद्घाटन-शिलान्यास होना है। इस दौरान गांधी सेतु के पूर्वी लेन का भी उद्घाटन होगा। इस लेन के जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके उद्घाटन के बाद पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। उद्घाटन के बाद गांधी सेतु पर मालवाहक वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा।


गौरतलब है कि साल 2014 में गांधी सेतु की मरम्मति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनी थी। पहले चरण में पश्चिमी लेन के पुराने सुपर स्ट्रक्चर को तोड़कर उसकी जगह स्टील के नए सुपर स्ट्रक्चर को बनाया गया। जिस पर साल 2020 में वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। अब पूर्वी लेन की मरम्मत का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। थोड़ा बहुत जो काम बचा है उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

टैग्स