ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar Flood News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय पहुंचकर गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने और प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: बेगूसराय जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करीब दोपहर 3:30 बजे बेगूसराय पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने उलाव स्थित कैलाशपुर मोड़ पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बाढ़ की मौजूदा स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने तथा प्रशासनिक स्तर पर हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रहा। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आईओसीएल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां संबंधित पदाधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक होगी। बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, आवागमन, स्वास्थ्य सुविधा, पशु चारा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।



जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा में फिलहाल करीब 20 लाख क्यूसेक पानी गुजर रहा है। वहीं, बॉर्डर से लेकर सोन नदी में करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। हालांकि, सभी जगह प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और आम लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार कोसी और गंडक नदी पर काम कर रही थी, लेकिन अब गंगा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हर हाल में गंगा के इनवेकमेंट को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।



उन्होंने कहा कि जहां-जहां रिंग बांध बनाने की जरूरत होगी, वहां रिंग बांध बनाए जाएंगे और नए स्पर भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों पर गंगा का पानी 20-20 किलोमीटर तक फैल रहा है। सरकार पानी के इस फैलाव को सीमित कर व्यवस्थित करेगी। इससे बाढ़ के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ नदी में जमा होने वाली गाद की समस्या से भी राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता