ब्रेकिंग
मधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्ज

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन, थानावार तिथि घोषित

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना जिले के सभी अनुमंडलों में 25 से 30 अगस्त तक थानावार तरीके से लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन होगा। तय तिथि पर सत्यापन न कराने पर लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा।

Bihar
हथियारों का सत्यापन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना जिले में लाइसेंसी हथियारों और कारतूसों का थानावार सत्यापन 25 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जाएगा।


आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंसी हथियारों और कारतूसों का थानावार सत्यापन निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित या रद्द किए जा सकते हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि सत्यापन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान, संबंधित थाना क्षेत्र के लाइसेंसधारी किसी भी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने हथियारों का भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।


सदर अनुमंडल (25 से 30 अगस्त):

फुलवारीशरीफ, जानीपुर, बेऊर, परसा बाजार, गांधी मैदान, पीरबहोर, कदमकुआं, सचिवालय, गर्दनीबाग, हवाई अड्डा, शास्त्रीनगर, श्री कृष्णापुरी, बुद्ध कॉलोनी, कोतवाली, राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, कंकड़बाग, पत्रकार नगर, जक्कनपुर, रामकृष्णा नगर, गौरीचक और गोपालपुर।


पटना सिटी अनुमंडल (25 से 27 अगस्त):

आलमगंज, सुल्तानगंज, अगमकुंआ, मेहंदीगंज, खाजेकलां, बायपास, चौक, मालसलामी, दीदारगंज, फतुहा, दनियावां, खुशरुपुर, शाहजहांपुर, बहादुरपुर और नदी थाना।


दानापुर अनुमंडल (25 से 27 अगस्त):

दानापुर, रूपसपुर, खगौल, शाहपुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर, अकिलपुर और पीपलावां।


पालीगंज अनुमंडल (25 से 27 अगस्त):

पालीगंज, दुल्हिनबाजार, खीरीमोर, रानीतालाब, बिक्रम और सिगोरी।


बाढ़ अनुमंडल (25 से 27 अगस्त):

बाढ़, सालिमपुर, बेलछी, भदौर, अथमलगोला, मरांची, सकसोहरा, हाथीदह, पंडारक, घोसवरी, पंचमहला, समयागढ़, बख्तियारपुर, मोकामा और एनटीपीसी थाना।

टैग्स