ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला

पहले चरण के मतदान के बाद बोले सम्राट चौधरी, 121 में से 100 सीटों पर जीत रही NDA, लालू परिवार से खाता तक नहीं खुलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.13% मतदान हुआ। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए को 100 सीटों पर जीत मिल रही है और तेजस्वी यादव राघोपुर से हार रहे हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग को धन्य

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी। पहले चरण के मतदान के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस की।


मीडिया को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसके लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद देता हूं। बिहार की जनता ने घर से निकलकर वोट किया है। पहले से ज़्यादा मतदान हुआ है। हमारे उम्मीदवारों के द्वारा रिपोर्ट भी आया है जिसमें 121 सीटो में से लगभग 100 सीट एनडीए जीत रही है।


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव हार रहे हैं। 2010 में जैसे लालू यादव के परिवार से कोई चुनाव नहीं जीता था, वैसे ही इस बार लालू यादव के परिवार से कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं जीतेगा। लालू परिवार में इस बार सब लोग हारेगा। 

REPORT-PRINCE-PATNA

टैग्स