ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

Bihar Elections: पटना साहिब में 107 साल की तारा देवी ने किया मतदान, पेश की मिसाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में पटना साहिब की 107 वर्षीय तारा देवी ने मतदान कर मिसाल पेश की। इस बार 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रही। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मि

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस बार का वोटिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई। पहले चरण में 64.46% मतदान हुआ। महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर वोट किया। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली 107 साल की तारा देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


इस दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्यादात्तर लोग अपने माता-पिता को मतदान केंद्र पर ले जाकर वोट दिलवाने में लगे दिखे। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली तारा देवी के बेटे भी मां को मतदान केंद्र पर ले गये जहां पहुंचने के बाद तारा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 107 साल की उम्र में उन्हें वोट किया। 


पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र में तारा देवी सबसे ज्यादा उम्र की वोटर बन गई हैं। 107 साल की उम्र में बूथ पर जाकर मतदान कर तारा देवी ने एक मिसाल पेश की है। इसी का नतीजा है कि बिहार में हुए पहले चरण का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। महिलाओं इस चुनाव अपनी भागीदारी खूब निभाई है। यह बात खुद निर्वाचन आयोग ने भी बताया है कि महिलाओं ने जमकर वोटिंग की है।  


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण के मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान में 1314 उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे। पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी अच्छी रही। 

टैग्स