ब्रेकिंग
Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR

Bihar Education News: शिक्षा विभाग का एक भ्रष्ट सरकारी सेवक 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई ने की गिरफ्तारी

जहानाबाद में सहायक जिला शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव को विशेष निगरानी इकाई ने ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत वेतन, जीपीएफ और पेंशन स्वीकृति के लिए मांगी गई थी। शिकायत शिक्षा विभाग के कर्मचारी कौशल किशोर ने दर्ज कराई थी।

बिहार शिक्षा घोटाला  जहानाबाद रिश्वत मामला  लक्ष्मण यादव गिरफ्तारी  Bihar Education Bribery News  Special Vigilance Unit Bihar  शिक्षा विभाग रिश्वत  ADPO Bribery Case  कौशल किशोर शिकायत  जहानाबाद शिक्
गिरफ्त में आया रिश्वतखोर अफसर
© SELF
Viveka Nand
1 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों की पढ़ाई से अधिक रिश्वत कमाने के लिए मिहनत कर रहे. आज विशेष निगरानी इकाई ने एक रिश्वतखोर सरकारी सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जहानाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहायक को पचास हजार रू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. 

विशेष निगरानी इकाई ने मंगलवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक, जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद, लक्ष्मण यादव को अपनी गिरफ्त में लिया है. सहायक, जिला शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव शिक्षा विभाग के कर्मचारी कौशल किशोर से ₹50000 की रिश्वत मांग रहे थे. परिवादी कौशल किशोर ने विशेष निगरानी इकाई में यह शिकायत दर्ज कराई थी.

विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि आरोपी ने रिश्वत की राशि वेतन जीपीएफ और पेंशन स्वीकृत करने के लिए ले रहा था. विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाकर घूसखोर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता