ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

बिहार: डीएम पहुंचे हॉस्पिटल तो नर्स ने लगा दी फटकार, गार्ड ने भी अंदर जाने से रोका

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा की है, जहां एक नर्स का डीएम को फटकार लगाने का मामला सामने आया है। सोमवार की रात शेखपुरा के डीएम सावन कुमार अचानक एक सरकारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सि

बिहार: डीएम पहुंचे हॉस्पिटल तो नर्स ने लगा दी फटकार, गार्ड ने भी अंदर जाने से रोका
First Bihar
3 मिनट

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा की है, जहां एक नर्स का डीएम को फटकार लगाने का मामला सामने आया है। सोमवार की रात शेखपुरा के डीएम सावन कुमार अचानक एक सरकारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सिविल ड्रेस पहन रखी थी, जिसके कारण कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। जब डीएम हॉस्पिटल के अंदर जाने लगे तो गेट पर ही उन्हें गार्ड ने रोक दिया। उनसे पूछा कौन हो? डीएम ने कहा मरीज हूं, इलाज कराने आया हूं। 


मामला बरबीघा अस्पताल का है, जहां पहले गार्ड ने डीएम को गेट पर रोक लिया। जब जिलाधिकारी डॉक्टर से मिलने हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचे तो एक नर्स ने उन्हें डांट दिया। नर्स ने कहा कि ये पुरुष वार्ड है और यहां पुरुषों को आना मना है। हैरानी की बात तो ये है कि डीएम जिस डॉक्टर से मुलाकात करने पहुंचे थे वो घोड़ा बेचकर सो रहे थे।


पूरा मामला सोमवार की रात करीब 9:30 बजे का है, जब डीएम सावन कुमार बरबीघा हॉस्पिटल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सिविल ड्रेस पहन रखी थी। औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। गार्ड ने डीएम सावन कुमार को गेट पर ही रोक दिया। गार्ड ने डीएम से पूछा कि आप डॉक्टर हैं क्या? इसपर डीएम सावन कुमार ने हाँ में सिर हिला दिया। फिर डीएम डॉक्टर से मिलने हॉस्पिटल के दूसरे तल्ले पर पहुंचे, जहां नर्स पूनम कुमार ने उन्हें रोक दिया। हालांकि इसी दौरान किसी ने डीएम को पहचान लिया, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद डीएम हॉस्पिटल के निचले फ्लोर पर आ गए। डीएम के औचक निरीक्षण की बात सुनकर अस्पताल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डा. रवि रंजन पहुंचे, जो पहले अपने रूम में आराम फरमा रहे थे।डॉक्टर ने कहा कि वह इमरजेंसी ड्यूटी में हैं। अभी मरीज न होने के कारण वह आराम कर रहे थे। डीएम ने हॉस्पिटल के रजिस्टर भी देखा और फिर वहां से लौट गए।

टैग्स