ब्रेकिंग
Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी

नए वित्तीय वर्ष में बिहार के तीन जिलों में डिजिटल तारामंडल को मंजूरी मिल गई है. बगहा में राजकीय पॉलिटेक्निक और एनआईटी पटना में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना होगी. इंजीनियरिंग कॉलेजों में आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नए वित्तीय वर्ष में बिहार के तीन जिलों पूर्वी चंपारण, जमुई और पूर्णिया में डिजिटल तारामंडल तथा स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन सेंटर के निर्माण की शुरुआत होगी। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विकास विभाग ने बताया कि केंद्र सरकार की सहायता से इन परियोजनाओं के लिए 39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। 


इनका निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में 73.04 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पॉलिटेक्निक का निर्माण कार्य भी वर्ष 2026-27 में आरंभ किया जाएगा।


राज्य में तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनआईटी पटना में 47.76 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और एनआईटी पटना से जुड़े स्टार्टअप्स को तकनीकी सहायता, लीगल डॉक्यूमेंटेशन सपोर्ट, नेटवर्किंग और बिजनेस कनेक्शन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।


वहीं, राज्य के अभियंत्रण महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग, सिविल इंजीनियरिंग विद कंप्यूटर एप्लीकेशन, थ्रीडी एनिमेशन एंड ग्राफिक्स जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन भी शुरू किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता