ब्रेकिंग
Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकार

BIHAR NEWS : एक्शन में नजर आए बिहार के DGP विनय कुमार, बिना कोई सूचना रात के 3 बजे सडकों पर निकलें; SP से दारोगा तक हो गए हैरान

PATNA : बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार ने देर रात राजधानी पटना की सड़कों पर गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दानापुर से गांधी मैदान और उसके आस-पास के क्षेत्रों मे

BIHAR NEWS : एक्शन में नजर आए बिहार के DGP विनय कुमार, बिना कोई सूचना रात के 3 बजे सडकों पर निकलें; SP से दारोगा तक हो गए हैरान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार ने देर रात राजधानी पटना की सड़कों पर गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दानापुर से गांधी मैदान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा गश्ती पुलिस की गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही, उन्होंने शहर के विभिन्न पुलिस चौकियों पर डायल 112 के पुलिस वाहनों की तैनाती की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।


डीजीपी विनय कुमार ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद रात तीन बजे तक पूरे शहर का दौरा किया और स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ कोई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित नहीं थे। उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के विभिन्न स्थानों पर जाकर वस्तुस्थिति का आकलन किया। इसके पहले वह देर शाम को विभिन्न पुलिस कार्यालयों का भी दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। 


बताया जा रहा है कि डीजीपी गांधी मैदान के निकट स्थित यातायात नियंत्रण के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्था का अवलोकन किया। वहां उन्होंने तकनीकी माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था पर निगरानी और कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के तहत काटे जा रहे चालान और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में भी पूछताछ की।