ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

BIHAR NEWS : बिहार के 'सम्राट' की हुंकार...अपराध मुक्त बिहार के लिए हम कुछ भी करेंगे, कभी समझौता नहीं कर सकते

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार का लक्ष्य अपराध मुक्त बिहार बनाना है ताकि उद्योग, निवेश और विकास को नई रफ्तार मिल सके।

BIHAR NEWS : बिहार के 'सम्राट' की हुंकार...अपराध मुक्त बिहार के लिए हम कुछ भी करेंगे, कभी समझौता नहीं कर सकते
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS :  बिहार में सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। यह बातें एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है। सम्राट ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी चीज मजबूत कानून व्यवस्था है। यदि राज्य में उद्योग लाने हैं तो सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। सरकार अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। 


सीएम सम्राट ने कहा कि पुलिस को कोई अगर चैलेंज करेगा तो उसे 48 घंटे में जवाब दिया जाएगा। कोई छूट नहीं सकता है। कोई अपराधी बच नहीं सकता है,क्योंकि हमें सुशासन चाहिए। इंडस्ट्री को अगर लाना है तो सुशासन की गति को और बढ़ाना होगा। अपराधी चाहे कोई भी हो, कोई फर्क नहीं पड़ता है। किस जाति - धर्म का है यह हमारे लिए मायने नहीं रखता है . हमारे लिए मायने रखता है अपराध मुक्त बिहार। अपराध मुक्त बिहार के लिए हम कुछ भी करेंगे। हम कभी समझौता नहीं करेंगे।


उन्होंने कहा कि बिहार को अपराध मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाकर ही विकास की गति को तेज किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि सुरक्षित माहौल बनने से उद्योग, रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।


कार्यक्रम में पटना शहर के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। कहा कि राजधानी में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी और नाला निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने विशेष रूप से सैदपुर नाला और राजीव नगर नाला परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से शहर में जलजमाव की समस्या कम होगी।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जब वे नगर विकास मंत्री थे, तब दीघा इलाके में प्रयोग के तौर पर सड़क और आधुनिक नाला निर्माण की योजना शुरू की गई थी। उस समय लोगों को चिंता थी कि ऐसे नालों की सफाई कैसे होगी। लेकिन अब सरकार ने नालों की सफाई और रखरखाव की भी विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।