ब्रेकिंग
GOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामद

BIHAR CRIME : साली के प्यार में जीजा बना हत्यारा, पत्नी का करवाया मर्डर और बनाया यह खतरनाक प्लान

GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। यहां साली के प्यार में पागल जीजा ने अपनी ही बीवी को मौत के घाट उतरवा दिया। इसने कॉन्ट्रैक्ट किलर से पत्नी की हत्य

BIHAR CRIME : साली के प्यार में जीजा बना हत्यारा, पत्नी का करवाया मर्डर और बनाया यह खतरनाक प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। यहां साली के प्यार में पागल जीजा ने अपनी ही बीवी को मौत के घाट उतरवा दिया। इसने कॉन्ट्रैक्ट किलर से पत्नी की हत्या करवा दी। इतना ही नहीं यह तो इन्शुरन्स कंपनी वालों को भी चुना लगाने की फिराक में था। लेकिन, पुलिस ने उसकी साजिश पर पानी फेर दिया। 


दरअसल, गया पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है। यह मामला एक लूट मर्डर का है जिसके अनुसंधान में चौंकाने वाला खुलासा गया पुलिस ने किया है। जिले के कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार की पत्नी अंजली कुमारी की हत्याकांड की पुलिस छानबीन कर रही थी। 10 दिसंबर को गया के डुमरिया प्रखंड के बोधि बीघा थाना क्षेत्र के रामपुर और महुडी बाजार के बीच एक दंपती के साथ लूटपाट हुई थी। लूटपाट के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


पुलिस ने इस कांड उद्भेदन के साथ हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद किया है। छानबीन में पता चला है कि भदवर थाना के भोकहा निवासी कारोबारी पंकज कुमार ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतरवाया था क्योंकि वह अपनी साली से साथ नाजायज रिश्ते को शादी में बदलना चाहता था और पत्नी इस राह में रोड़ा बनी हुई थी।


इसको लेकर एसएसपी आशीष भारती बताया कि मृतका के पति पंकज कुमार का अपनी साली के साथ पोस्ट मैरिटल रिेलेशन था और उसे अपनी बीवी बनाना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले अपनी पत्नी को रास्ते से हटाकर अपनी साली से विवाह करने का प्लान तैयार कर लिया। पत्नी को रास्ते से हटा कर पंकज न सिर्फ साली को घर लाना चाहता था बल्कि बीमा कंपनी को चुना लगाकर मोटी रकम हासिल करने की नीयत से उसने अपनी पत्नी के नाम से पांच-पांच लाख के दो बीमा भी छह माह पूर्व करवा दिया था। लेकिन पुलिस की सक्रियता से बीमा कंपनी के रुपये सुरक्षित बच लगे।