ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

समस्तीपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, जिले में 56% हुई वोटिंग

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मंगलवार को राज्य के 17 जिलों के 84 सीटों पर वोट डाले गए. दूसरे चरण में समस्तीपुर जिले

समस्तीपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, जिले में 56% हुई वोटिंग
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मंगलवार को राज्य के 17 जिलों के 84 सीटों पर वोट डाले गए. दूसरे चरण में समस्तीपुर जिले के 5 विधानसभा सीटों पर भी मंगलवार को वोटिंग हुई. समस्तीपुर जिले के डीएम शशांक शुभांकर ने बताया कि जिले में 56.02 प्रतिशत वोटिंग हुई. 


जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने बताया कि कोरोना त्रासदी के बावजूद भी अच्छी वोटिंग हुई. उन्होंने कहा कि बीते चुनाव से इसबार ज्यादा मतदान की उम्मीद जताई गई. डीएम शशांक शुभंकरने बताया मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि इन 5 विधानसभा में सबसे ज्यादा 55 प्रतिशत मतदान बिभूतिपुर विधानसभा में हुआ है जबकि रोसड़ा में 51 फीसदी ,हसनपुर में 54.5,मोहिउद्दीननगर में 51.75 और उजियारपुर में 52 प्रतिशत मतदान हुआ.


इन सभी 5 विधानसभा में कहीं से भी मतदान के दौरान किसी भी तरीके की गड़बड़ी की सूचना नहीं है. कोरोना से बचाव के तमाम उपायों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से दूसरे चरण का चुनाव सम्पन्न होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है. बता दें कि समस्तीपुर में कुल 10 विधानसभा सीट है, जिसमें बाकी के 5 सीट मोरवा, समस्तीपुर,कल्याणपुर,सरायरंजन औऱ वारिसनगर में 7 नवंबर को चुनाव होने वाले है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता