ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार के 163 विधायकों पर हत्या और अपहरण के मामले, सबसे ज्यादा BJP और RJD के MLA पर क्रिमिनल केस

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी आधे से अधिक ऐसे विधायक हैं, जिनके ऊपर गंभीर आरोप हैं. बिहार के 243 विधायकों में से 16

बिहार के 163 विधायकों पर हत्या और अपहरण के मामले, सबसे ज्यादा BJP और RJD के MLA पर क्रिमिनल केस
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी आधे से अधिक ऐसे विधायक हैं, जिनके ऊपर गंभीर आरोप हैं. बिहार के 243 विधायकों में से 163 ऐसे विधायक हैं, जिनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा राजद के विधायक शामिल हैं. बीजेपी भी इस मामले में राजद से ज्यादा पीछे नहीं है.


एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में इस बार लगभग 68% विधायकों के ऊपर क्रिमिनल केस हैं. इससे पहले साल 2015 के चुनाव में इन विधायकों की संख्या 100 से भी कम थी. तब मात्र 40% विधायकों के खिलाफ ही क्रिमिनल केस थे. हैरानी की बात ये है कि इस बार 19 नए विधायकों के खिलाफ भी हत्या और अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं. 


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म यानी कि ADR की रिपोर्ट कहती है कि 123 विधायक ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं के साथ अपराध जैसे संगीन मामले दर्ज हैं. आरजेडी के 75 में से 54 विधायकों के खिलाफ  गंभीर आरोप हैं. इसके आलावा भाजपा के 73 में से 47 एमएलए के खिलाफ संगीन आरोप है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 43 में से 20 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. सीपीआई एमएल के 8, एआईएमआईएम के सभी 5 विधायकों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. 


👉 यहां देखिये विधायकों की पूरी लिस्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें