ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: बियाडा ने पटना एयरपोर्ट को दी जमीन, निवेश पैकेज का विस्तार, माता सीता के नाम पर अस्पताल, देखिये पूरी लिस्ट..Bihar News: सरकारी कर्मचारियों के अवकाश को लेकर नया सिस्टम, छुट्टी को लेकर इस तरह से करना होगा आवेदन..तभी मिलेगी अनुमतिनालंदा में घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई: महिला पर्यवेक्षिका 3200 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारBihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहरबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला: कहा..“तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र से मिली भाजपा को जीत”बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: बियाडा ने पटना एयरपोर्ट को दी जमीन, निवेश पैकेज का विस्तार, माता सीता के नाम पर अस्पताल, देखिये पूरी लिस्ट..Bihar News: सरकारी कर्मचारियों के अवकाश को लेकर नया सिस्टम, छुट्टी को लेकर इस तरह से करना होगा आवेदन..तभी मिलेगी अनुमतिनालंदा में घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई: महिला पर्यवेक्षिका 3200 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारBihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहरबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला: कहा..“तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र से मिली भाजपा को जीत”

Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना में सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं 7 मई को गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएं

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कल 12:10 बजे राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पूर्व आज बुधवार की शाम 5 बजे पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी। 

करीब आधे घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की बैठक अब खत्म हो गयी है। आज की सम्राट कैबिनेट की बैठक में भी कई अहम एजेंडो पर मुहर लगी है। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र यादव मौजूद रहे। कैबिनेट की मीटिंग में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी है। 

पथ निर्माण विभाग की कुल 19305 किलोमीटर सड़क का संधारण कार्य केंद्रीय कृत कंट्रोल एवं कमांड सेंटर एवं AI तकनीक से पथों के निरीक्षण, अनुरक्षण के लिए 15967 करोड़ 3 लाख 42000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जब पहली कैबिनेट की बैठक हुई थी, तब कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला बिहार में 11 जगहों पर टाउनशिप विकसित करने का था। उसके बाद हुई कैबिनेट की मीटिंग में कुल 64 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी थी और आज हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी है। 

Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहर

संबंधित खबरें