ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश सरकार ने दो डॉक्टरों को कर दिया बर्खास्त, वजह जानें.....

Bihar cabinet meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. दो चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया.

bihar cabinet meeting, nitish cabinet meeting, bihar samachar, today bihar news, बिहार कैबिनेट, नीतीश कैबिनेट मीटिंग
CM नीतीश की फाईल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई थी. बैठक में कुल 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में जो घोषणाएं की हैं, उस पर कैबिनेट से मुहर लगी है. बिहार मंत्रिपरिषद ने आज दो सरकारी चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया.

दो चिकित्सक सेवा से बर्खास्त

 सदर अस्पताल जमुई के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम प्रकाश शंकर 27 जुलाई 2016 से लगातार अनुपस्थित रह रहे. इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई. जिसमें आरोप प्रमाणित पाया गया.अब बिहार कैबिनेट ने डॉक्टर प्रेम प्रकाश शंकर के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है .वहीं सहरसा जिले के महिषी राजनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नागेंद्र नाथ भी 29 जून 2017 से लगातार अनुपस्थित थे. अब इन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है. बिहार कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी.

कैबिनेट की इस बैठक में  मुख्य रूप से सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जिलेवार दौरा कर रहे हैं. हर जिले में सीएम की ओर से कई विकास योजना शुरू करने की घोषणा की जा रही है. आज की कैबिनेट की बैठक में उन्हीं एजेंडों पर मुहर लगी है. दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास में 90 करोड़ 27 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।   

इन योजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें हाजीपुर में जलजमाव दूर करने के लिए पानी की निकासी के लिए परियोजना को मंजूरी दी गयी है. दरभंगा जिले में गंगासागर और दीघी झीलों के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है. दरभंगा में बस स्टैंड बनाने को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है.  इस पर 83 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जायेगी. वहीं, पूर्णिया में भी अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा. इस पर 56 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता