ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, 6 लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा तफरी

GAYA: गया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में पटल गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार म

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, 6 लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में पटल गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 6 यात्री घायल हो गए। घटना डोभी थाना क्षेत्रकके मनी पर गांव के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, जय भवानी ट्रांसपोर्ट सर्विस की बस गया से बाराचट्टी जा रही थी, इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया और तेज रफ्तार बस मनी पर गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे के वक्त बस पर 30 से अधिक यात्री सवार थे।


हादसे के बाद बस सवार यात्री किसी तरह से बस से बाहर निकले। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें