ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?

बिहार: बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी करने के लिए उफनती गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर तैनात गोताखोरों ने भारी मशक

बिहार: बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान, रेस्क्यू का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी करने के लिए उफनती गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर तैनात गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला की जान बचा ली। महिला के रेस्क्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कष्टहरणी गंगा घाट की है।


दरअसल, गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन ने मुंगेर के सभी गंगा घाटों पे प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात किया है। जिला प्रशासन की इस पहल से अबतक कई जिंदगियों को बचाया जा चुका है। ताजा मामला  जिले के कष्टहरणी गंगा घाट का है, जहां आज एक बुजुर्ग महिला की जान जाते जाते बच गई। घाट पर तैनात गोताखोर सुप्रशांत ने बताया कि हर दिन की तरह वह कष्टहरणी घाट पर अपनी ड्यूटी कर रहा था।


इसी दौरान करीब तीन बजे एक बुजुर्ग महिला स्नान करने के लिए घाट पर पहुंची। गंगा में नहाने के बाद महिला ने कपड़े बदले और घाट के किनारे बैठ गई। थोड़ी देर बाद महिला ने आत्महत्या करने की मंशा से गंगा में छलांग लगी दी। जिसके बाद गोताखोर ने तत्परता दिखाई और बीच धार से महिला को जिंदा बचा लिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।