ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar Big Breaking: गंगा में 6 लोग डूबे, एक ही परिवार के तीन की मौत; छठ घाट की सफाई के दौरान हुआ हादसा

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के बीच बड़ा हादसा हो गया है। छठ घाट की साफ-सफाई करने के दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए। जिसमें से एक ही परिवार के

Bihar Big Breaking: गंगा में 6 लोग डूबे, एक ही परिवार के तीन की मौत; छठ घाट की सफाई के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के बीच बड़ा हादसा हो गया है। छठ घाट की साफ-सफाई करने के दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए। जिसमें से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक, एकचारी थाना क्षेत्र में छठ घाट की साफ सफाई कर रहे छह लोग गंगा में डूब गए हैं। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों के मदद से सुरक्षित गंगा घाट से बाहर निकाल लिया गया है। 


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव को गंगा से बरामद कर लिया। घटना एकचारी थाना क्षेत्र के बड़ी मोहनपुर के दियारा इलाके का है। बताया जा रहा है कि छठ घाट की सफाई के दौरान एक शख्स गहरे पानी में चला गया। जिसको बचाने में एक-एक कर 6 लोग डूब गए। 


मृतकों की पहचान 15 साल की मौसम कुमारी, जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है की बड़ी मोहनपुर घाट खतरनाक है लेकिन प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। ना ही घाट पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।


बता दें कि दियारा इलाके का यह सबसे बड़ा छठ घाट है, जहां पर 5000 से अधिक लोग भगवान सूर्य को आर्ध्य देने पहुंचते हैं। लोगों का साफ तौर पर कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण या हादसा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता