ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से महिला की मौत, छोटी सी गलती और चली गई जान

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 46 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई। महिला किसी काम से नदी किनारे गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हो गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। छतौना पंचायत के वार्ड संख्या-13 में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है जो टूना महतो की पत्नी थी।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम गीता देवी किसी काम से नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।


इसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे गीता देवी का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही अंचल प्रशासन और नावकोठी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता