ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार लोग, भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर हुई मौत

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना कल्याणपुर थाना इलाके के बकमारा पुल के प

बिहार: बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार लोग, भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना कल्याणपुर थाना इलाके के बकमारा पुल के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान खरसंड पश्चिमी पंचायत निवासी 50 वर्षीय पवित्र राय और बरहेता पंचायत के रहने वाले 70 वर्षीय रामजीवन मिश्र के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि सभी स्पॉर्पियो सवार लोग बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बकमारा पुल के पास स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें