ब्रेकिंग
पहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

BPSC Protest : BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का ऐलान, विपक्ष के नेता इस दिन करेंगे चक्का जाम

BPSC Protest : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा के मुद्दे पर अब राजनीति तेज होती जा रही है। अब इस मामले में वाम दल माले ने पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है

BPSC Protest : BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का ऐलान, विपक्ष के नेता इस दिन करेंगे चक्का जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BPSC Protest : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा के मुद्दे पर अब राजनीति तेज होती जा रही है। अब इस मामले में वाम दल माले ने पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए माले ने शनिवार को बताया कि अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा, रेल परिचालन को भी रोका जाएगा। 


वहीं,  माले ने कहा कि इस बहरी और अड़ियल सरकार के कानों में आवाज गूंजने के लिए यह चक्का जाम जरूरी है। माले के जरिए किए जाने वाले चक्का जाम की घोषणा का समर्थन AISA और RYA ने भी किया है। इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों से भी सहयोग मांगा गया है। माले ने सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि पीटी परीक्षा को रद्द करना होगा। अगर परीक्षा को रविवार तक रद्द करने की घोषणा नहीं होती है तो बिहार में यह चक्का जाम विकराल रूप से होगा। 


बता दें कि पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज 11वें दिन भी बीपीएससी अभ्यर्थी धरना बैठे थे। BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अपना धरना जारी रखे हुए हैं। व हीं बीपीएससी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं तो परीक्षा कैंसिल करने का सवाल ही नहीं होता है. बापू परीक्षा सेंटर में जो परीक्षा प्रभावित हुई थी उसको लेकर नई तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है और चार जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लंबे वक्त से बीपीएससी अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं और अब उन्हें विपक्षी दलों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है। इन अभ्यर्थियों के लिए अब चक्का जाम करने की तैयारी माले कर रही है।