ब्रेकिंग
पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव

बिहार : बाबाधाम से लौट रहे कांवरियों से भरी कार पेड़ से टकराई, एक की मौत; 9 घायल

बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है या फिर उन्हें अस्पताल नहीं जाना

बिहार :  बाबाधाम से लौट रहे कांवरियों से भरी कार पेड़ से टकराई, एक की मौत;  9 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है या फिर उन्हें अस्पताल नहीं जाना होता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवरियों से भरी एक कार पेड़ से टकरा गई।  इस दुर्घटना में कार पर सवार एक कांवरिया की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 9 कांवरियां घायल हो गए हैं। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बाजी निवासी दिलीप गोस्वामी के 16 वर्षीय पुत्र श्वेतम कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान 22 वर्षीय सुजीत गोस्वामी, 20 वर्षीय हरे कृष्णा, 17 वर्षीय चंदन कुमार, 16 वर्षीय सुनील गोस्वामी, 19 वर्षीय गोलू कुमार, 16 वर्षीय राज गोस्वामी 15 वर्षीय नमन कुमार के रूप में की गई है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में घायल कांवरिया ने बताया कि सभी देवघर से पूजा कर समस्तीपुर लौट रहे थे तभी अचानक कार के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में कार सड़क किनारे पेड़ से बुरी तरह से टकरा गई। जिसमे एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं।  सभी घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।