ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव

बिहार : बारिश ने दी सूखे से राहत तो अब मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

PATNA : एक सप्ताह पहले तक सुखाड़ की तरह रुख कर रहे बिहार में आज बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पिछले 3 दिनों की बारिश के कारण सूखे से तो राहत मिली है लेकिन कई जिलों में नदियां उ

बिहार : बारिश ने दी सूखे से राहत तो अब मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कई नदियों का बढ़ा जलस्तर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : एक सप्ताह पहले तक सुखाड़ की तरह रुख कर रहे बिहार में आज बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पिछले 3 दिनों की बारिश के कारण सूखे से तो राहत मिली है लेकिन कई जिलों में नदियां उफान लेने लगी है। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।


दरअसल, जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गड़क बराज से 45,600 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। वहीं, कोसी नदी के वाराहक्षेत्र में इस दौरान 77,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। कोसी व गंडक दोनों में पानी के डिस्चार्ज में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। हालांकि, फ्लगू नदी में उदेरास्थान बराज और उत्तर कोयल नदी मोहम्मदगंज बराज में पानी की कमी अभी भी बनी हुई है। 


वहीं, सिमरिया में भी  पिछले चार दिनों में हुई अच्छी बारिश के बाद जलस्तर में कुछ वृद्धि हुई है। जून के पहले तीन सप्ताह में लगभग सुखाड़ की स्थिति रही लेकिन अंतिम चार दिनों में ही औसत 82 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि जून में 144.2 एमएम बारिश होने की उम्मीद रहती है। लेकिन, अब  गंगा के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 


जल संसाधन विभाग के अनुसार गंडक नदी में रेवा घाट व हाजीपुर में, कोसी नदी बलतारा व कुरसेला में, बागमती में हायाघाट में, बुढी गंडक में सिकंदरपुर, रोसड़ा व खगड़िया में, गंगा में फरक्का को छोड़कर सभी स्थानों पर,  पुनपुन नदी में श्रीपालपुर में, अधवारा नदी में सुंदरपुर में, खिरोई नदी में कमतौल व एकमीघाट में, महानंदा व घाघरा नदियों के जलस्तर में बढोतरी दर्ज की गयी।