ब्रेकिंग
‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगा‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगा

बिहार: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। यहां तेज गति से आ रही बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। यहां तेज गति से आ रही बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और बस को घेरकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव की है।


मृतक युवकों की पहचान मलहडीह के वार्ड संख्या 6 निवासी जगदीश सहनी के 20 वर्षीय बेटे शिवम कुमार और उनके ही 19  साल के नाती नितेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के पल्सर बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरा की तरफ से आ रहे थे, तभी मलहडीह शिव मंदिर मोड के पास संजात से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है।


इस घटना के बाद ड्राइवर बस को सड़क पर खड़ी कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर बस में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार बस ड्राइवर को तलाश कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता