ब्रेकिंग
Bihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसद

बिहार : शॉर्ट सर्किट से चार घरों में लगी भीषण आग, आग में झुलसकर एक महिला की मौत ; कई अन्य लोग भी झुलसे

MUZAFFARPUR : बिहार में भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां शॉर्ट सर्क

बिहार : शॉर्ट सर्किट से चार घरों में लगी भीषण आग, आग में झुलसकर एक महिला की मौत ; कई अन्य लोग भी झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर चलकर राख हो गए। इस घटना में एक महिला की मौत भी हो गई। जबकि कई अन्य लोग आग से झुलस गए हैं। यह घटना सरैया थानाक्षेत्र के बखरा ब्रह्मपुरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरा गांव निवासी लालू पासवान के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास के तीन और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। जिसमें कई लोग बुरी तरह से झुलस गए।


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सरैया थानाक्षेत्र के बखरा ब्रह्मपुरा गांव निवासी राम प्रवेश पासवान की पत्नी सीता देवी के रुप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता