ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : अचानक टूटकर गिरा रेलवे का ओवरहेड तार, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचान ठप

CHAPRA: छपरा में रेलवे का ओवरहेड तार टूटकर गिरने से करीब दो घंटों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। छपरा-सोनपुर रेलखंड के छपरा ग्रामीण स्टेशन के पास ओएचई ओवरहेड तार टूटकर गिरने स

बिहार : अचानक टूटकर गिरा रेलवे का ओवरहेड तार, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचान ठप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में रेलवे का ओवरहेड तार टूटकर गिरने से करीब दो घंटों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। छपरा-सोनपुर रेलखंड के छपरा ग्रामीण स्टेशन के पास ओएचई ओवरहेड तार टूटकर गिरने से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।इस दौरान कई एक्सप्रेस और मेल गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। वहीं भीषण गर्मी में रेल यात्री घंटों परेशान रहे।


ओवरहेड तार टूटने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। इस दौरान लगभग आधा दर्जन गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। छपरा और सोनपुर स्टेशन से टावर वैगन लेकर रेलवे के इंजीनियर पहुंचे और गिरे हुए ओवरहेड तार को ठीक कराया।


इस बीच भीषण गर्मी के कारण यात्री परेशान दिखे। फुलवरिया पैसेंजर, सोनपुर-छपरा पैसेंजर, गोंदिया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी, टाटा-छपरा एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, समेत कई गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद परिचालन को सामान्य कराया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें