ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?Bihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?

Bihar Accident News: पटना बाईपास पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी..रिटायर्ड BSF अफसर की पत्नी की मौत, 45 जख्मी

Bihar Accident News: हजारीबाग से पटना लौट रही यात्रियों से भरी बस बाईपास के पैजामा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रिटायर्ड BSF अफसर की पत्नी की मौत हो गई है, वहीं 45 लोग घायल हैं।

Bihar Accident News
पटना बाईपास पर हादसा
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Accident News: हजारीबाग से पटना लौट रही यात्रियों से भरी बस बाईपास के पैजामा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रिटायर्ड  BSF अफसर की पत्नी की मौत हो गई है, वहीं 45 लोग घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं उस हादसे में BSF के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर की पत्नी आशा देवी की जान चली गई।


हादसे में गंभीर रूप से घायल आशा देवी को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस जाम से बचने के लिए साइड लाइन से निकाली जा रही थी। तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस गड्ढे में जा पलटी।


बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कई लोग बाल-बाल बच गये। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हो गया। हाजीपुर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेकर हजारीबाग से पटना लौट रहे थे। जाम से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने बस को गलत तरीके से उतारा, और बस पलट गई। जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता