ब्रेकिंग
DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार

पैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौत

Bihar Crime News: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी...

पैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात तेंदुनी गांव मोड़ के पास हुई. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई.


मृतक की पहचान जगदीशपुर नगर के विशेन टोला वार्ड नंबर 12 निवासी मनोज यादव के 20 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अभय को सीने में काफी करीब से गोली मारी गई थी. गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए.


घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल अभय को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की. हालांकि, रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार और टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया.


शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली किसने चलाई, इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छानबीन कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.


युवक की हत्या के बाद उसके गांव और आसपास के इलाके में लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.