ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

मौत से पहले आया व्हाट्सएप मैसेज, फिर चंवर में मिली लाश; पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या से सनसनी

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक युवक की संदिग्ध हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना को और रहस्यमयी बना रहा है मृतक के मोबाइल नंबर से आया एक व्हाट्सएप मैसेज, जिसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान से शव बरामद किया। मामले की जांच...

मौत से पहले आया व्हाट्सएप मैसेज, फिर चंवर में मिली लाश; पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या से सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है.पूर्व सरपंच के बेटे का शव चंवर से खून से लथपथ हालत में बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.इस मामले को और भी रहस्यमयी बना रहा है एक व्हाट्सएप मैसेज, जो मृतक के ही मोबाइल नंबर से उसके भाई के फोन पर भेजा गया था.मैसेज में हत्या की बात लिखी गई थी और शव को चंवर में फेंकने का दावा किया गया था.कुछ ही देर बाद पुलिस ने बताए गए इलाके से युवक का शव बरामद कर लिया.


मृतक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर पंचायत के पूर्व सरपंच कपिलदेव राम के 23 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार अनीश रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल लेकर घर से निकला था.रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.


सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक अनीश के मोबाइल नंबर से उसके भाई के व्हाट्सएप पर एक संदेश आया.मैसेज में लिखा था कि प्रेम-प्रसंग को लेकर अनीश की हत्या कर दी गई है और उसका शव चंवर में फेंक दिया गया है.यह संदेश पढ़ते ही परिवार में कोहराम मच गया.परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही हथुआ थाना पुलिस हरकत में आई और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया.कुछ ही देर बाद सोहागपुर गांव से सटे बंगरा चंवर से अनीश कुमार का शव बरामद कर लिया गया.शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं.घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है.


शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया.घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच का जिम्मा संभाला.इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं.


पुलिस अब उस व्हाट्सएप मैसेज की भी गहन जांच कर रही है, जो मृतक के मोबाइल से भेजा गया था.साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.प्रारंभिक तौर पर प्रेम-प्रसंग को हत्या की एक संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है.


एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.