ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

बिहार में ठनका गिरने से बड़ा हादसा, वार्ड सदस्य समेत 3 की मौत; 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Bihar weather news: भोजपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात में वार्ड सदस्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल. प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर लोगों से खराब मौसम...

बिहार में ठनका गिरने से बड़ा हादसा, वार्ड सदस्य समेत 3 की मौत; 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar weather news: बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. जिले के अलग-अलग इलाकों में ठनका गिरने की घटनाओं में एक वार्ड सदस्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद प्रभावित गांवों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया.


जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य भी शामिल हैं. घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.


हादसे में घायल चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. अधिकारियों ने घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है.