ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

सड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: भोजपुर के लसाढ़ी गांव में बाइक से कीचड़ पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक गोलीबारी में बदल गया। आरोप है कि हथियारबंद लोगों ने 30 वर्षीय हरी कुमार को गोली मार दी, जो उसकी जांघ में लगी। घायल का आरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा...

सड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह बाइक से कीचड़ पड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया. विवाद के दौरान हथियारबंद आरोपितों ने 30 वर्षीय युवक हरी कुमार को गोली मार दी. गोली उसकी जांघ में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोली चलने की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के पहुंचने से पहले ही वारदात में शामिल आरोपित मौके से फरार हो गए.


जानकारी के अनुसार, लसाढ़ी गांव निवासी रमेश कुमार का 30 वर्षीय पुत्र हरी कुमार सोमवार सुबह किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान रास्ते से बाइक गुजरने के दौरान किसी तरह कीचड़ पड़ने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसी दौरान विवाद बढ़ने पर हथियारबंद लोगों ने हरी कुमार को गोली मार दी.


गोली लगने के बाद हरी कुमार घायल होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार गोली उसकी जांघ में लगी है.


घटना की सूचना मिलने पर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जांच में बाइक से कीचड़ पड़ने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है.


पुलिस अब गोली चलाने वाले आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.


घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. मामूली विवाद में युवक को गोली मारे जाने की घटना के बाद लसाढ़ी गांव में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है.